बाढ़ की तबाही के बीच उम्मीद की किरण बने सिंगर मनकीरत औलख, पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की मदद का एलान

0

पंजाब प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पैदा होने के चलते लोग प्रभावित हुए है। अब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए यहां पर समाज सेवी संगठन आगे आ रहे है, वहीं पंजाबी गायक भी योगदान देने के लिए पीछे नहीं है।

इसी के चलते वीरवार को पंजाब के प्रसिद्ध गायक मनकीरत औलख भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आगे आएं है। वह जिला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में बनाए गए राहत कैंप में पहुंचे। जिन्होंने घोषणा की कि उनकी टीम पांच करोड़ रुपए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खर्च करेगी।

उन्होंने बताया कि खालसा एड की टीम के साथ संपर्क कर यहां पर भी जरुरतमंद है, वहां पर उनकी टीम खुद पहुंच कर यह राहत सामग्री पीड़ितों में बांटेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ की मार झेल रहे है। यह घटना बड़ी ही निंदनीय है। इस संकट की घड़ी में वह पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की चपेट में आए जरुरतमंद लोगों के घरों को बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के ट्रेक्टर बाढ़ के कारण खराब होंगे, उन्हें उनके साथियों के सहयोग से मुफ्त में ठीक करके देंगे।

एक सप्ताह पहले उन्होंने राहत सामग्री भेजी थी। उन्होंने बिजनेसमैन और अन्य सिंगरों से अपील की कि वह इस संकट की घड़ी में जरुरतमंद लोगों की सहायता की जाए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *