पंजाब-हरियाणा में व्यूनाउ ग्रुप के कई ठिकानों पर ED का छापा; लाखों की नकदी समेत मिले संदिग्ध दस्तावेज

0

जालंधर। 14 अगस्त 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में व्यूनाउ ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत 10 आवासीय व व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।

 

इस कार्रवाई में व्यूंनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड एवं उसके निदेशक राहुल आनंद भार्गव सहित संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएल) 2002 के तहत की गई।

 

तलाशी के दौरान ईडी ने कुल 23.90 लाख नकद, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और विवादास्पद दस्तावेज जब्त किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 63.49 करोड़ मूल्य के शेयर्स को और 9.99 करोड़ की अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया, जिससे कुल 73.72 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *