बठिंडा में तीन होटलों में ताबड़तोड़ छापामारी, देह व्यापार के धंधे का हुआ खुलासा; 6 आरोपी काबू
बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के पुलिस ने शहर के तीन होटलों में छापेमारी कर लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवा रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग अभी फरार हैं।
कोतवाली थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाइट पाम होटल में कुछ लोग लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवा रहे हैं।
पुलिस टीम ने जब उक्त होटल में छापेमारी की तो वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान बठिंडा के चंदसर बस्ती वासी गुरतेज सिंह, कल्लों वासी सुखविंदर सिंह व कलझरानी वासी लखवीर सिंह के रूप में हुई।
दूसरे मामले में पुलिस ने पेरिस हिल्टन होटल में छापेमारी कर एक व्यक्ति रामा मंडी वासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि संगत मंडी वासी पंकज और बठिंडा वासी हैप्पी अभी फरार हैं।
इसी तरह, सिविल लाइंस थाने की पुलिस पार्टी ने होटल रॉयल इन में छापेमारी कर वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान खियालीवाला वासी संदीप और चंदभान वासी यादविंदर सिंह के रूप में हुई है।
