हरियाणा के 14 जिलों में झमाझम बरसे बादल, पिछले साल से 60 फीसदी ज्यादा हुई बारिश; आज कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में बुधवार को जमकर वर्षा हुई। प्रदेश के 14 जिलों में वर्षा से मौसम ठंडा हो गया। उमस से लोगों को राहत मिली। जलभराव से लोग परेशान हुए। वीरवार को भी मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश में वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
वहीं जुलाई माह में पिछले साल की अपेक्षा 60 प्रतिशत से ज्यादा वर्षा हो चुकी हैं। 2024 में सामान्य से 42 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून के दोबारा से सक्रिय होने के बाद वर्षा नहीं हो रही थी।
मंगलवार देर रात से ही प्रदेश के जिलों में वर्षा होनी शुरू हो गई थी। उसके बाद दिन में मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ।
काली घटा छाने के साथ ही प्रदेश के जिलों में जमकर वर्षा हुई। हिसार में ही 65 एमएम, नारनौल में 83 एमएम तो महेंद्रगढ़ में 62.5 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे उन्हें राहत मिली। न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी गैप कम हुआ था जिससे उमस ज्यादा हुई थी।
प्रदेश में इस साल में जुलाई माह में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। 2024 में जुलाई माह में 150.5 एमएम सामान्य वर्षा के मुकाबले 88 एमएम ही वर्षा हुई थी। वह सामान्य से 42 प्रतिशत कम थी। लेकिन इस साल 29 जुलाई तक सामान्य 145.2 एमएम वर्षा के मुकाबले 154.7 एमएम वर्षा हो चुकी है।
अभी 31 जुलाई को भी वर्षा की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत।