सुखबीर बादल ने शिरोमणी अकाली दल के नए पदाधिकारियों और कोर कमेटी का किया ऐलान; जानें पूरी जानकारी

सुखबीर बादल ने शिरोमणी अकाली दल के नए पदाधिकारियों और कोर कमेटी का किया ऐलान; जानें पूरी जानकारी
शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा करते हुए 31 सदस्यीय कोर कमेटी, पदाधिकारियों और विभिन्न विंग्स के प्रमुखों के नाम घोषित किए हैं। इस ऐलान को पार्टी के आगामी रणनीतिक पुनर्गठन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ये हैं प्रमुख नियुक्तियां:
1. जनरल सेक्रेटरी: स. बलविंदर सिंह भूंदड़
2. सेक्रेटरी: डॉ. दलजीत सिंह चीमा
3. खजांची (कोषाध्यक्ष): श्री एन.के. शर्मा
4. यूथ अकाली दल अध्यक्ष: स. सरबजीत सिंह झिंझर
5. स्त्री अकाली दल अध्यक्ष: बीबी हरगोबिंद कौर
6. एस.ओ.आई. अध्यक्ष: स. रणबीर सिंह राणा ढिल्लों
31 सदस्यीय कोर कमेटी में शामिल हुए ये वरिष्ठ नेता:
घोषित कोर कमेटी में सियासत के कई दिग्गजों को जगह दी गई है। इन नेताओं में प्रमुख नाम हैं: स. बलविंदर सिंह भूंदड़, स. हरजिंदर सिंह धामी, श्री नरेश गुजराल, स. परमजीत सिंह सरना, स. हीरा सिंह गाबड़िया, स. गुलजार सिंह रणीके, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, स. सिकंदर सिंह मलूका, बीबी हरसिमरत कौर बादल, स. बिक्रम सिंह मजीठिया, स. मनजीत सिंह जी.के., स. शरणजीत सिंह ढिल्लों, स. गुरबचन सिंह बब्बेहाली, श्री एन.के. शर्मा, स. मनतार सिंह बराड़, स. बलदेव सिंह खहरा, और अन्य।
कोर कमेटी में 5 एक्स-ऑफिशियो सदस्य भी शामिल:
1. हरचरन सिंह बैंस – मीडिया प्रभारी
2. सरबजीत सिंह झिंझर – यूथ अकाली दल प्रमुख
3. बीबी हरगोबिंद कौर – स्त्री अकाली दल प्रमुख
4, रणबीर सिंह राणा ढिल्लों – एस.ओ.आई प्रमुख
5. अर्शदीप सिंह कलेर – मुख्य प्रवक्ता
क्या है सियासी मायने?
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अकाली दल की यह रणनीतिक कवायद एक ओर जहां पार्टी के परंपरागत वोटबैंक को फिर से एकजुट करने की कोशिश है, वहीं दूसरी तरफ युवा और महिला नेतृत्व को भी सामने लाकर पार्टी की छवि को पुनर्जीवित करने की पहल मानी जा रही है।