रोहतक में फायर विभाग की हालत खस्ता, कर्मचारियों और गाड़ियों का है टोटा – ROHTAK FIRE DEPARTMENT
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में इस मौसम में आगजनी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ती जा रही है. रोहतक में भी आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसे में रोहतक फायर ब्रिगेड विभाग में आधी गाड़ियां और कर्मचारी होने से बड़े हादसे को न्यौता दिया जा रहा है.
यही नहीं पूरे बाजार से निकलकर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां 30-35 किलोमीटर दूर कलानौर व लाखन माजरा क्षेत्र में भी आग बुझाने के लिए जाती है. तब तक बड़ा नुकसान हो जाता है. ऐसे में प्रत्येक स्टेशन पर अग्निशमन विभाग की जरुरत होती है. लेकिन ऐसा नहीं है यही नहीं रोहतक अग्निशमन विभाग में मात्र 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां है. एरिया बड़ा होने के चलते करीब 5 और गाड़ियों की आवश्यकता होती है. इसके अलावा, कर्मचारियों की भी जरूरत होती है.
अग्निशमन विभाग के चालक जय भगवान सिंह ने बताया कि अब विभाग में 5 गाड़ियां है. 5 गाड़ियों की और आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि कलानौर व लाखनमाजरा क्षेत्र में भी एक-एक गाड़ी की आवश्यकता है. अब वहां पर घटना होने पर यहीं से गाड़ियां जाती है. वह भी शहर के बीच में फायर स्टेशन होने के चलते बाजार से होकर गुजरना पड़ता है. जिसमें काफी समय लग जाता है. जिसके कारण पहले काफी नुकसान हो जाता है.
उन्होंने कहा कि कर्मचारी कम होने के चलते कहीं पर आग बुझाने के लिए जाते हैं. वहीं, से कॉल पर दूसरी जगह चले जाते हैं. लेकिन कर्मचारियों की आवश्यकता बेहद जरुरी है. वहीं, दूसरी ओर चालक महिपाल ने बताया कि आज आग बुझाने के लिए एक जगह पर गए थे. वहां पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जिसके कारण उसे काट लिया है. उन्होंने बताया कि दमकल कर्मचारियों को भी काफी रिस्क लेना पड़ता है. लेकिन उनकी प्राथमिकता आग बुझाना है. लोगों की रक्षा करना है.
