“श्री खाटूश्याम युवा मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा और महालक्ष्मी यज्ञ में धर्मरतन स्वामी बलरामाचार्य महाराज का प्रभावशाली प्रवचन”
श्री खाटूश्याम युवा मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा ग्रेस बैंक्वेट जीरकपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, पंच कुंडलीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ तथा श्रीश्याम संकीर्तन के दूसरे दिन वृन्दावन धाम से आये विख्यात कथावाचक धर्मरतन स्वामी बलरामाचार्य महाराज ने कपिल भगवान की कथा, जड़ भरत की कथा, शिव पार्वती विवाह तथा माता अनसुया की कथा सुनाते हुये उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषों को भाव विहोर कर दिया. उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनाते हुये कहा कि भगवान चाहे तो भक्त नियम बदल लेते हैँ और बड़ी से बड़ी प्रतिज्ञा भी तोड़ देते हैँ. उपस्थित जनसमूह ने उनके धार्मिक भजनों पर जमकर ठुमके लगाये. इससे पूर्व आज सुबह के सत्र में विशेष रूप से तैयार किये गये श्री पंच कुण्डीय महालक्ष्मी यज्ञ शाला में मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुये नरेंदर गैरा तथा डॉक्टर शीला रानी ने अपने सपरिवार पूजा अर्चना तथा हवन करके 33 करोड़ देवी देवताओं से श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से मनुष्यों में सदभावना बनाये रखने की अर्चना की. कार्यक्रम में हरिद्वार से विशेष रूप से पहुंचे निरंजन अखाडा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिमरनजीत सिंह मंड ने विशेष अतिथि बनकर आज भागवत कथा शुरू करवाते हुये श्री खाटूश्याम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम के समापन पर श्री श्याम रसोई के माध्यम से भक्तों को भोजन प्रसाद भंडारा वितरित किया गया. श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को सफल बनाने में सुनील बंसल, नीतिन बेदी, राकेश गोयल, अमन बंसल, मोहित गोयल, राजविंदर जोरा, नीरज शर्मा, विशाल गोयल, विनोद झाम्ब तथा सतीश भारद्वाज का विशेष योगदान रहा.
