Haryana Weather News: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; तापमान में भी गिरावट संभव
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले दिनों चार दिन तक प्रदेश में हुई वर्षा और ओलावृष्टि के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई है। प्रदेश में अभी तक 21 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
प्रदेश में तापमान
| जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
| अंबाला | 16 | 29.5 |
| फरीदाबाद | 15.2 | 31.2 |
| गुरुग्राम | 15.2 | 28.8 |
| हिसार | 12.3 | 30.1 |
| करनाल | 11.2 | 28.4 |
| कुरुक्षेत्र | 14.6 | 29 |
| पानीपत | 15.2 | 27.9 |
| रोहतक | 15.7 | 28.1 |
| सिरसा | 12.9 | 29.8 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
पिछले 20 दिनों में बेमौसमी वर्षा, ओलावृष्टि के कारण बाढड़ा उपमंडल सहित दादरी जिले के 37 गांवों की 23465 एकड़ सरसों, गेहूं व सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। यह रिपोर्ट कृषि विभाग की है।
वहीं उपमंडल क्षेत्र में एक मार्च शुक्रवार व 13, 14 मार्च को हुई ओलावृष्टि, बेमौसमी वर्षा के कारण जिले के बाढड़ा, सतनाली रोड होकर कादमा तक के कृषि क्षेत्र को ओलावृष्टि का सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा है।
कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने मौका मुआयना कर पाया कि सबसे अधिक नुकसान अगेती सरसों, गेहूं व सब्जियों की फसलों को हुआ है जो पूरी तरह पक चुकी है। उसमें अब दोबारा प्रगति संभव नहीं है।
