Chhaava Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ की हुकूमत! रिलीज से पहले ही करोड़ों में खेल रही Vicky Kaushal की मूवी
![](https://ragazone.com/wp-content/uploads/2025/02/12_02_2025-vicky_kaushal_chhaava_collection_23882942_93828173-1024x576.webp)
करोड़ों में हुई छावा की कमाई
छावा की एडवांस बुकिंग के लिए थिएटर्स की टिकट खिड़की 9 फरवरी को ही खोल दी गई थी। बुकिंग ओपन होते ही लोग पहले से ही टिकट खरीद रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ही छावा ने करोड़ों रुपये कमा लिए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग में करीब 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब तक छावा के 2 लाख से ऊपर टिकट्स बिक चुके हैं।
छावा को मिले इतने शोज
छावा को कितने शोज मिले हैं और किसमें कितनी टिकट्स बिकी हैं, यहां देखिए रिपोर्ट…
टिकट्स | शोज | |
हिंदी 2D | 196290 | 7283 |
हिंदी IMAX 2D | 4069 | 83 |
हिंदी 4DX | 879 | 71 |
हिंदी ICE | 324 | 9 |
टोटल | 201562 | 7446 |
बात करें उस राज्य की जहां विक्की कौशल की फिल्म छावा के सबसे ज्यादा टिकट्स बिके हैं तो यह महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में 3.73 करोड़ रुपये की टिकट्स बिक चुकी हैं। इसके बाद तेलंगाना है जहां 30.96 लाख रुपये की टिकट्स बिकीं। तीसरे नंबर पर दिल्ली है जहां 29.15 लाख रुपये की टिकट्स बिकी हैं।