कुरुक्षेत्र के लोगों की बल्ले-बल्ले: 27 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम सैनी, इन नगरों में बनेगा फुट ओवर ब्रिज

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 27 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं पर सीएम सैनी और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने चर्चा की है। सरकार की तरफ से इन परियोजनाओं पर करीब 100 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च करेगी। इन परियोजनाओं के जरिये लोगों को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।

 

 

 

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के मुताबिक, सभी 27 परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से कर दी गई है। सीएम सैनी ने घोषणा के दौरान कहा कि कुरुक्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज बन रहा है। जिसका निर्माण कार्य 84 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। ऐसा कहा जा  रहा है कि यह कॉलेज  33 करोड़ 15 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के ज्योतिनगर और मोहन नगर की मुख्य रोड पर फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए सरकार ने भी मंजूरी दे दी है।

 

सीएम सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सुनहेडी खालसा गांव में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ जोगना खेडा गांव में 45.40 लाख रुपये की लागत से पार्क और व्यायामशालाओं को बनाया जाएगा। दूसरी तरफ हरियाणा कला परिषद परिसर में 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नए विश्राम गृह, सरस्वती फीडर (आरडी 550) पर पुल का निर्माण किया जाएगा। सन्निहित सरोवर के सुंदरीकरण के लिए 7 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही  थानेसर विधानसभा क्षेत्र में साइंस का कॉलेज भी बनवाया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *