Manmohan Singh को भारत रत्न मिलना चाहिए’; संजय सिंह ने उठाई मांग, पूरी AAP ने किया समर्थन

0

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। देश की राजनीति और लोकतांत्रिक देश के विकास में भारत मे 14वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के योगदान को आज खूब याद किया जा रहा है। उनके योगदान को देखते हुए ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।

 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बतौर अर्थशास्त्री, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री पूर्व PM मनमोहन सिंह के कामों को याद किया और उनको महान अर्थशास्त्री, ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। पूरी आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह की इस मांग का समर्थन किया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट लिखकर पूर्व PM को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

मनमोहन की सादगी को शब्दों में पिरोना मुश्किल

PTI से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए देश को आर्थिक मंदी के दौर से निकाला। उनका निधन देश के लिए दुखद है, अपूर्णीय क्षति है। इतिहास में उनका नाम महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता के रूप में अंकित रहेगा। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मनोहन सिंह केा भारत रत्न मिलना ही चाहिए। उन्होंने देश को विश्व अर्थव्यवस्था बनाने के लिए बहुत काम किया। एक अर्थशास्त्री के रूप में, एक प्रधानमंत्री के रूप में पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपने एक्स हैंडल पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की विद्वता और उनकी सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *