500-500 रुपये की 470 गड्डियां बरामद, इतनी बड़ी रकम देख पुलिस के छूटे पसीने, चार युवकों के गिरफ्तार पर सामने आई करतूत

भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे फर्जी नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। इनमें दो आरोपी जम्मू कश्मीर व दो बदायूं के हैं। इनके पास से दो ट्राली में 500-500 रुपये के फर्जी नोट की 470 गड्डियां बरामद हुई हैं।
वास्तविकता में यह दो करोड़ 35 लाख रुपये बनते हैं। यह गिरोह लोगों को वीडियो कॉल करके दूर से इन नोटों को दिखाता था। उन्हें भरोसा दिलाता था कि यह नोट बैंक के अलावा हर जगह चल जाएंगे।
असल रुपयों के बदले तीन गुना से अधिक नोट देने का लालच देकर लोगों से ठगी करता था। पूछताछ में आरोपियों से कई लोगों से ठगी की बात कबूली है। इसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now