‘AAP के खिलाफ साजिश रच रही BJP’; अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए वोट कटवाने के आरोप
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के वोटरों के नाम लिस्ट से कटवा रही है। दिल्लीवासियों से मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। भाजपा की योजना एक विधानसभा क्षेत्र से करीब 6 प्रतिशत वोट कटवाना है। भाजपा दिल्ली की वोटर लिस्टों में धांधली करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। चुनाव आयोग को वोट कटवाने की एप्लिकेशन भेजी जा रही हैं और हर एप्लिकेशन भाजपा के लेटर हेड पर है। जिस पर भाजपा के पदाधिकारियों को हस्ताक्षर भी हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी भाजपा को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।
