‘क्या लॉरेंस बिश्नोई को बीजेपी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है?’ अरविंद केजरीवाल ने सदन में पूछा सवाल

0

दिल्ली में कथित तौर पर बढ़ते अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में बदहाल होती कानून-व्यवस्था पर अमित शाह चुप क्यों हैं?। केजरीवाल ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई कौन है। इसका जवाब बीजेपी को देना होगा। क्या लॉरेंस बिश्नोई को बीजेपी की तरफ से संरक्षण प्राप्त है। उसे जेल में कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं। वह गुजरात की जेल में रहते हुए भी देश-विदेश में गैंग कैसे चला रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को यह बताना पड़ेगा कि क्या लॉरेंस बिश्नोई को बीजेपी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है। साबरमती जेल में रहकर वह कैसे गैंग को चला रहा है। वह दिल्ली, कनाडा और अमेरिका समेत पूरी दुनिया में अपना सारा काम चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *