Haryana News: हरियाणा विधानसभा में घुसा सांप, पकड़ने में नाकाम रहे सुरक्षाकर्मी, जानिये कितना विषैला?

0

हरियाणा विधानसभा में आज सुबह यानी 8 नवंबर शुक्रवार को सांप मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह कर्मचारी जब ड्यूटी पर आए तब उन्हें सांप के बारे में पता लगा। कर्मचारियों ने मामले की सूचना फोन करके सीनियर अधिकारियों को दी। घटना के बारे में तुरंत वन विभाग को बताया गया। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से सांप को पकड़ लिया।

 

स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर भेजा

 

विधानसभा में सांप मिलने की घटना के बारे में जब वन विभाग को बताया गया तो वन विभाग ने स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर भेज दिया, कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया, गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई, समय रहते ही सांप को पकड़ लिया गया। सांप को काबू करने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि हरियाणा में 13 नवंबर से विधानसभा सत्र की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में हरियाणा विधानसभा में सांप का मिलना चिंता का विषय है।

विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कैबिनेट मंत्री और दूसरी पार्टी के विधायक भी शामिल होने वाले हैं। विधानसभा सत्र से पहले ऐसी घटना नेताओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर देती है।

 

सूत्रों के मुताबिक,ऐसा कहा जा रहा है कि सांप रसेल वाइपर की खतरनाक प्रजाति का है। रसेल वाइपर दुनिया की सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सांप के जहर की एक बूंद भी कई लोगों की जान ले सकता है। रसेल वाइपर सांप के काटने के बाद इंसान की मृत्यु महज 5 मिनट के भीतर हो जाती है। रसेल वाइपर दुनिया के सबसे जहरीली सांपों में से एक है। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया है, जिसे दूसरे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

 

हरियाणा का यह पहला ऐसा मामला नहीं है इससे पहले भी चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय में सांप पाया गया था। सचिवालय की चौथी मंजिल पर सांप पहुंच गया था। मामले की सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से की गई थी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से स्नेक एक्सपर्ट ने सांप को पकड़ लिया गया था।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *