IMD Weather Forecast Today: पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी? दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बढ़ने लगी ठंड, नॉर्थ इंडिया में मौसम कैसा?

0

एक ओर जहां देश के समुद्र तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में सुबह-शाम अच्छी ठंड महसूस होने लगी है। कहीं-कहीं धुंध और ओस भी है। रात में पंखे कम नंबर पर चलाने की नौबत आ गई है। पंखे अभी भी चल रहे हैं, क्योंकि दिन में अच्छी धूप खिलने से थोड़ी गर्मी महसूस होती है।

मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि अगले हफ्ते इन राज्यों में दिन के तापमान भी गिरावट आने लगेगी। दिल्ली में अगले 3 दिन 21 अक्टूबर दिन रविवार तक नॉर्थ इंडिया में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक जाने के आसार हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे बच्चे-बुजुर्गों का ख्याल रखें और गर्म कपड़े निकालकर धूप लगा लें, क्योंकि ठंड एकदम से बढ़ेगी।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में जहां ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के भी आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आमतौर पर दिसंबर के महीने में बर्फबारी होती है और लोग साल के आखिरी में छुट्टियां बिताने, नए साल का जश्न मनाने के लिए बर्फबारी वाले शहरों में जाना पसंद करते हैं, लेकिन इन राज्यों में इस बार नवंबर महीने में ही बर्फबारी हो सकती है। इन तीनों राज्यों में पहाड़ी इलाकों में ठंड अभी से बहुत ज्यादा पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ने के साथ दिल्ली की आबोहवा भी खराब होने लगी है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी 200 पार रिकॉर्ड हो रहा है। बुधवार सुबह 4 बजे AQI 230 रिकॉर्ड हुआ, जो खराब कैटेगरी का AQI है। इसके चलते दिल्ली में ग्रैप-वन लागू हो चुका है और पटाखों पर बैन भी लग चुका है। आज सुबह AQI 500 रिकॉर्ड हुआ है, जो बेहद खराब कैटेगरी का AQI है।

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.93 और न्यूनतम तापमान 36.19 रिकॉर्ड हुआ। आज सुबह अधिकतम तापमान 31.84 °C रहा। आज दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 34.83 °C रहने का अनुमान है। हवा में 25% नमी है और हवा की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में कम दोपहर बाद आसमान में हल्के बाद छाए रहे। आज भी हल्के बादल छा सकते हैं। आगे मौसम साफ रहने और ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *