केजरीवाल ने जो कर दिखाया बीजेपी के सीएम अपने 10 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाए: Manish Sisodia

0

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर आने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. दिल्ली के लोग मुझे प्यार कर रहे हैं, मेरा सम्मान कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब मैं 17 महीने जेल में था, तो उन्हें मेरी बहुत याद आई. अब लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द केजरीवाल और सत्येंद्र जैन जेल से बाहर आएं

इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में दिल्ली के सीएम स्कूल बनवाने के लिए मशहूर हैं. वे एकमात्र ऐसे सीएम हैं जिन्होंने लोगों का बिजली बिल जीरो किया. उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज शुरू किया. उन्होंने महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में यात्रा मुफ्त की. केजरीवाल पिछले10 साल से सीएम हैं और उन्होंने वो कर दिखाया जो कि बीजेपी के सीएम अपने 10 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाए. इसलिए उन्होंने (बीजेपी) उन्हें जेल में डाल दिया है. सिसोदिया ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *