नए साल की रात अपने पड़ोस में लाखों की नकदी और गहने चोरी करने के आरोपी युवक समीर(23) को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया

0

नए साल की रात अपने पड़ोस में लाखों की नकदी और गहने चोरी करने के आरोपी युवक समीर(23) को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर 21 बी के मकान नंबर 1071 के समीर ने कुछ घर छोड़ सेक्टर 21 बी के मकान नंबर 1057 के अशोक गोयल के घर चोरी की थी। इसमें उसका दोस्त सेक्टर 20 ए का जतिन नरूला (22) भी शामिल था। आज सुबह सेक्टर 19 थाना पुलिस ने FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी पकड़े गए।पुलिस ने इनके कब्जे से चुराए गए लगभग 45 तोले सोने के गहने और 3.80 लाख रूपए की नकदी बरामद की है। गहनों में 6 सोने की चेन/नेकलेस, 7 सोने के कड़े, 5 सोने की अंगूठियां, 6 जोड़ी सोने की बालियां, एक सिंगल बाली शामिल थी।सेक्टर 22 में सेलिब्रेट करने गए थेशिकायतकर्ता अशोक गोयल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनकी पत्नी फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया(FCI) में हैं। आज सुबह अशोक गोयल ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि बीते 31 दिसंबर की शाम 7 बजे वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सेक्टर 22 में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बेटे थे। देर रात 1.30 बजे जब वह घर पहुंचे तो पाया कि लगभग 30 तोले सोना और 4 से 5 लाख रुपए की नकदी चोरी है। जिस पर सेक्टर 19 थाने में IPC की धारा 380 और 457 के तहत FIR दर्ज की गई।कार भी कब्जे में लीपुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में नाके लगा और पेट्रोलिंग करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक वारदात में एक सफेद रंग की हरियाणा नंबर की कार इस्तेमाल की गई थी। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शाम को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस इनसे चोरी की और भी वारदातों का पता लगाने में जुटी हुई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *