पंजाब में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

पंजाब में 3 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इसके अलावा कई जगह बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, शुक्रवार से पंजाब के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. इस बीच अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

 

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

 

हिमाचल में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आज और कल कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसके साथ ही 5 मार्च तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है.

 

दिल्ली में दो दिनों तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही आज और कल रात में बारिश होने की भी संभावना है. 2 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *