गला काटकर हत्या लुधियाना: महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना: महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
लुधियाना, 6 नवंबर,
लुधियाना में रविवार देर रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला सुंदर नगर चौक भामियां रोड गार्डन कॉलोनी की रहने वाली है। मृतिका घर में ट्यूशन पढ़ाती थी.अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला के साथ लूटपाट भी की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृत महिला का नाम पूजा है। सूत्रों के मुताबिक, पूजा के घर में किरायेदार भी रहते हैं। इसलिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। आज सुबह पूजा के बेटे चीकू ने अपनी मां को खून से लथपथ देखकर इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया. जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. थाना मुंडिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।मृतक महिला की दूसरी शादी थी, जबकि उसके पति की तीसरी शादी थी। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस मौके से सुराग जुटा रही है। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था और फगवाड़ा गया हुआ था।