दुर्गा पूजा मेले के दौरान मची भगदड़, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत, कई घायल

0

दुर्गा पूजा मेले के दौरान मची भगदड़, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत, कई घायल

 

पटना, 24 अक्टूबर,

 

गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेले के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए. घटना शहर के शुगर मिल रोड पर राजा दल के पास की है. घायलों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान ग्राम सनाह मठिया थाना माझागढ़ निवासी आश कुमार के पुत्र दिलीप राम (5), स्वर्गीय रविंदर शाह की पत्नी उर्मिला देवी (55) के रूप में की गई है। कुचायकोट थाना सासामुसा निवासी एवं नगर निवासी मिख शर्मा की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में शुभम कुमार (5 वर्ष) की हालत काफी गंभीर है. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है, जबकि रानी कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *