बीरेंद्र सिंह का जींद में 2 अक्टूबर को कार्यक्रम:पूर्व-मंत्री बोले-30 उम्मीदवार उतारेंगे

0

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में उनके 30 प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। हरियाणा के दिग्गज नेता ने फिलहाल इसके पत्ते नहीं खोले कि ये किसी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे या फिर आजाद प्रत्याशी होंगे। सिर्फ इतना ही कहा कि इसका फैसला बाद में करेंगे।

हिसार में मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर को मेरी आवाज सुनो एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम जींद में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हम अलग अलग क्षेत्र के सामाजिक, अर्थशास्त्री और बुद्धिजीवियों को बुला रहे हैं। जो राजनीति दल हमारे मुद्दों से सहमत होंगे, उन्हें हम समर्थन देंगे। लेकिन जो राजनीतिक दल हमारी नीतियों से सहमत नहीं होंगे, उनका हम विरोध भी करेंगे। राजनीतिक स्तर से ऊपर उठकर ये बातें उठाएंगे।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के आने वाले विधानसभा चुनावों में 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में जरूर होंगे। ये या तो आजाद लड़ेंगे या किसी पार्टी की टिकट पर यह तय 2 अक्टूबर के बाद होगा।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में 45 सदस्यीय कमेटी के मुख्य वक्ता युद्धवीर सिंह, दलित नेता चंद्रशेखर रावण, वासुदेव शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की पोती रेणुका शर्मा, राजस्थान से भूप सिंह पूनिया, यूपी से रामबीर सिंह, पंजाब से पूर्व एमपी जगमीत बराड़, पूर्व कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री, देवेंद्र शर्मा और आरएस घुम्मन कृषि अर्थशास्त्री, सांसद डीपी वत्स शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में जातिवादी राजनीति करने वाले और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों का विरोध किया जाएगा।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे आता है। अनेकों ऐसे लोग है, जिनका पता नहीं लगता। आजादी के बाद आज भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सबसे प्रयास किया, लेकिन मुद्दे आज भी है। भ्रष्टाचार की सीमाएं इतनी बढ़ गई है कि राजनेता, सरकारी उच्च अधिकारी, पान मसाले वालों उद्योगपतियों के रेड हुई तो कई कई दिन तो पैसा गिनने में लग गई। सरकार को मशीने लाकर गिनना पड़ा। भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या के रुप में है। भ्रष्टाचार का स्वरुप बदला है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर