चंद्रयान-3 पर ये क्या बोल गए मंत्री जी , “जो यात्री चांद पर गए उनको सलाम” Video

चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड कर चुका है। पूरे देश-दुनिया भर के लोग ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं। हांलाकि आप सबको पता होगा कि यह मून मिशन मानवरहित था। लेकिन इस मसले पर कुछ हटकर बयान दे गए राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना जी। जिसके बाद उनकी खूब फजीहत हुई और अब सोशल मीडिया पर अशोक चांदना को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जब मीडिया वाले अशोक चांदना जी के पास पहुंचे और उनसे चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होने पर कुछ कहने को कहा तो मंत्री जी ने कहा- “हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो भी यात्री गए हमारे, मैं उन्हें सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा है। उसके लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।”
अब अशोक चांदना के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब चुटकी ले रहे हैं। तमाम लोगों ने कमेंट कर राजस्थान के खेल मंत्री के खूब मजे लिए। एक यूजर ने कहा- मैं आपको सलाम करता हूं। दूसरे ने कहा- हमारे ज्ञान में वृद्धी करने के लिए मंत्री जी को धन्यवाद। तीसरे ने लिखा- ऐसे नेताओं के हाथों में हमारे देश का भविष्य कब तक रहेगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को @MeghUpdates नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 18 लाख लोगों ने देखा और 17 हजार लोगों ने लाइक किया है।
Congress leader and Rajasthan's Sports Minister, Ashok Chandna-
"I salute the passengers who went in Chandrayaan"#Chandrayaan3 pic.twitter.com/alGuVkZVda
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 23, 2023