6 महीने की बच्ची ने जिम में दिखाया अपना दम, ‘डेड हैंगिंग’ एक्सरसाइज करते हुए बेबी का Video

सोशल मीडिया पर आपने बच्चों का वीडियो तो देखा ही होगा। इन वीडियो में बच्चों की क्यूटनेस देख लोगों का दिल पिघल जाता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है वह देख बच्चों के प्रति आपका नजरिया बदल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में एक साल की बच्ची जिम में पसीना बहाते हुए दिख रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। ऐसा वीडियो आपने भी कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो को देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोग हैरान हो जा रहे हैं। क्योंकि जिम में बच्ची जो करतब कर रही है उसे करने में अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिम में मुश्किल से 6 महीने की एक बच्ची डेड हैंगिंग एक्सरसाइज करती हुई दिख रही है। वह ओवरहेड पुल-अप बार को प्यारी सी मुस्कान के साथ काफी देर तक पकड़ कर लटकी रही। वहीं पीछे खड़ी उसकी मां गिनती करती हुई दिख रही है। बच्ची का एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में बच्ची जो एक्सरसाइज कर रही है वह काफी मुश्किल एक्सरसाइज है। इसमें ओवरहेड पुल-अप बार को दोनों हाथों से पकड़कर पूरे शरीर के भार के साथ लटकना होता है।
वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी छोटी बच्ची इतनी टफ एक्सरसाइज कैसे कर ले रही है। दूसरे ने कहा कि क्या ये बच्चे के लिए ठीक है। इस उम्र में ऐसी एक्सरसाइज करने देना? वहीं एक यूजर ने लिखा कि जितनी मजबूत उसकी मां है उतनी ही मजबूत उसकी बच्ची भी लग रही है। ऐसे ही कई और लोगों ने कमेंट करते हुए बच्ची को बहदुर बताया तो कई लोगों ने बच्ची की स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की।
https://www.instagram.com/reel/Cu6LGV4K97T/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==