केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ओमन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ओमन के बेटे चांडी ने बताया कि अप्पा ने मंगलवार को आखिरी सांस ली। उनका बेंगलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था।
ओमन चांडी के निधन पर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हुआ। आज, मैं एक दिग्गज ओमन चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्मा में गूंजती रहेगी।
ओमन चांडी ने केरल के 2 बार मुख्यमंत्री रहते हुए सेवाएं दीं। उनकी सेहत साल 2019 से ठीक नहीं थी। उन्हें गले की समस्या की वजह से जर्मनी ले जाया गया था। साल 1970 से राज्य विधानसभा में वह पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
"Former Kerala CM and senior Congress leader Oommen Chandy passes away", tweets Kerala Congress President K Sudhakaran pic.twitter.com/QAR7EfaUnI
— ANI (@ANI) July 18, 2023