नदी में गिरी कार, एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत

0

गुजरात में भावनगर के तालाजा के पास तेज रफ्तार कार एक नदी में गिर गई। इससे उसमें सवार पांचों लोग नदी में डूबने लगे। गनीमत रही कि कार बहाव में एक जगह फंस गई। इससे 2 लोगों को बचा लिया गया। जबकि 3 अन्य लोगों को गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सभी लोग कार से तलाजा तालुक के पावथी गांव के रहने वाले थे। पांचों लोग दादा के दर्शन के लिए कमरौल गांव गए थे। रास्ते में कार का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वह नदी में जा समाई। इसके बाद लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। कार बहाव में एक जगह फंस गई। इससे पांचों लोगों को निकाल तो लिया गया। मगर उनमें से सिर्फ दो लोग ही जिंदा बच सके। अन्य तीन लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक बच्चे समेत दो महिलाओं को मृत घोषित किया। इसके बाद उनका शव पोस्टमार्टम के लिए तलाजा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

आसपास के लोगों और पुलिस ने की मदद

कार गिरने की सूचना पर स्थानीय लोग मदद में आगे रहे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। मगर उनमें से तीन लोगों की हालत को अति गंभीर देखकर अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी जिंदगी तब तक मौत से हार गई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। इससे मृतकों के परिवारों में हड़कंप मच गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *