भैंसा एक ट्रक में सवार ,मगर इसी दौरान वह अचानक से बेकाबू ,इस बवंडर में कई लोग घायल ..VIDEO

0

बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए गए एक भैंसे ने जमकर बवंडर काट दिया। भैंसा एक ट्रक में सवार था और उसे नीचे उतारा जा रहा था। मगर इसी दौरान वह अचानक से बेकाबू हो गया और भाग खड़ा हुआ।

इस बीच सबसे पहले वो शख्स भैंसे की चपेट में आया जो उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहा था। भैंसा उसके ऊपर ही कूद पड़ा और उसे गिरा दिया। इसके बाद भैंसा आगे भागा। जिसके पीछे-पीछे लोगों की भीड़ भी भागी। इस दौरान भैंसे ने कइयों को रौंदा और उत्पात मचाते हुए लगातार भाग-दौड़ करता रहा। भैंसे के इस बवंडर में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं खूब भाग-दौड़ के बाद भैंसे को काबू कर पकड़ लिया गया है। भैंसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भैंसे का यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बताया जा रहा है। यहां  बकरीद पर कुर्बानी के लिए भैंसे लाए गए थे। लेकिन इसी दौरान जब एक भैंसा ट्रक से नीचे उतरने लगा तो वह आसपास भीड़ और और शोर-शराबा के चलते बिदक गया और इसके बाद उत्तेजित होकर उसने बवंडर काटना शुरू कर दिया। भैंसे का रौद्र रूप ऐसा था कि उसे पकड़ने के लिए पीछे पड़े लोग भी डर रहे थे। लोगों ने डर-डरकर भैंसे को पकड़ने की कोशिश की और इस दौरान वह भैंसे की चपेट में भी आ गए। साथ ही गली में जो अन्य लोग निकल-बैठ रहे थे उन्हें भी भैंसे ने नुकसान पहुंचाया।

इस बार 29 जून को बकरीद का त्योहार है। बकरीद का त्योहार मुसलमानों का अहम त्योहार है। बकरीद पर खासतौर पर बकरों की कुर्बानी की परंपरा है। कहते हैं कि, बकरीद पर कुर्बानी के लिए खास बकरे तलाशे जाते हैं और इनके लिए मुंह मांगी कीमत अदा की जाती है। वहीं मुसलमान बकरे के अलावा भैंसे की भी कुर्बानी दे देते हैं।

 

VIDEO

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *