मुंबई में जुहू बीच पर 5 लोग समुद्र में डूबे, 1 को रेस्क्यू किया गया, 4 अभी तक लापता

0

महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जुहू बीच पर 5 लोगों के समुद्र में डूबने की बात सामने आई है। इनमें से 1 को रेस्क्यू कर लिया गया है, वहीं 4 लोग अभी तक लापता हैं। सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

ये घटना शाम करीब 5: 30 बजे की बताई जा रही है। मुंबई के जुहू बीच पर आज शाम घूमने गए 5 लोग अचानक समुद्र में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही लाइफ गार्ड और स्थानीय लोगों ने एक को तो निकाल लिया लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं। लोगों की तलाश में फायर ब्रिगेड बीएमसी लाइफगार्ड की टीम लगातार अभियान चला रही है।

 

इस घटना पर पीआरओ, भारतीय नौसेना का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि खोज और बचाव अभियान के लिए नौसेना द्वारा शीघ्र ही एक सीकिंग हेलीकॉप्टर लॉन्च किया जा रहा है। डाइविंग टीमें स्टैंडबाय पर हैं लेकिन समुद्र की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण अभी तैनात नहीं की जा रही हैं।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर