HARYANA : के पंचकूला में एक शख्स की खून से सनी लाश , शख्स के गोली लगी ,उसे घर में बेड पर मृत पाया गया।

0
Share

 

चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला में एक शख्स की खून से सनी लाश मिली है। शख्स के गोली लगी है। उसे घर में बेड पर मृत पाया गया। जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर 11 में यह पूरी घटना हुई है। मृतक शख्स का नाम आनंद सिंह बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश कब्जे में ले ली है और आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

पुलिस की अब तक जांच में यह माना गया है कि, शख्स आनंद सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सेक्टर 5 थाना पुलिस घटना में जांच में जुटी है। मृतक आनंद सिंह पंचकूला के सेक्टर 11 में सरकारी मकान में रह रहा था। यह भी जानकारी सामने आ रही है।

About The Author

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *