Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2026

0

मेष राशि: भाग्य साथ देगा। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। प्रेम में थोड़ा सा मध्यम है लेकिन अच्छी स्थिति है। रिसर्च के स्टूडेंट्स वगैरह जो लोग रिसर्च करते हैं, खोज कुछ कर रहे हैं या जो पुलिस में हैं और किसी केस को सॉल्व कर रहे हैं उनके लिए सहायक दिन होगा। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि: थोड़ा बचकर पार करिएगा, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में आ सकते हैं, कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, व्यापार आपका अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना और पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: अच्छा समय है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सानंद जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ी छोटी-मोटी परेशानियों से जूझेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि: भावनाओं पर काबू रखें. प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, स्वास्थ्य भी अच्छा है। शुभ संकेत, लेकिन भावनाओं पर काबू रखना होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन गृह कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: धन की स्थिति मजबूत होगी, धन का आवक बढ़ेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी होगी। धन के आने के बावजूद भी अभी निवेश मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, सकारात्मक ऊर्जा होगी। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान-व्यापार अद्भुत रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान-व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर