बलूचिस्तान के ग्वादर में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड जवानों की मौत; इलाके में तनाव

0

बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवानी में हुए हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए।

बलोच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवाणी में दो नावों पर हुए हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए। समूह ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन को उसकी समुद्री इकाई, हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स ने अंजाम दिया।

BLA ने इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली और 11 अक्टूबर को एक बयान में दावा किया कि हमले में पाकिस्तान के कोस्ट गार्ड की दो नावों को निशाना बनाया गया और इसमें 13 जवानों की मौत हो गई।

11 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक बयान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि इस हमले को उसकी खास नौसैनिक विंग हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) ने अंजाम दिया।

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच के मुताबिक संगठन ने 13 अप्रैल को अपनी मैरीटाइम विंग बनाई थी जिसने अपना पहला समुद्री ऑपरेशन एक दिन पहले 12 अप्रैल को मील तियाब इलाके में चलाकर पाकिस्तानी नेवी की पेट्रोल बोट को निशाना बनाया था और तीन जवानों को मार दिया था।

समूह के अनुसार, यह यूनिट कोस्टल एरियाज की हिफाजत और पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेस के मूवमेंट को रोकने के लिए काम करती है।

बलूचिस्तान के दक्षिण में स्थित ग्वादर पोर्ट विवाद का केंद्र बना है, चीन इसे अपने BRI प्रोजेक्ट का हिस्सा मानता है। जहां से वह सीधे अरब सागर तक पहुंच सकता है, लेकिन बलोचों की नजर में यह प्रोजेक्ट उनके लिए नहीं है।

उनका मानना है कि उनकी जमीन ली जा रही है, उनके संसाधनों का इस्तेमाल बाहरी ताकतें कर रही हैं और बदले में न तो रोजगार मिल रहा है और क्षेत्र का विकास हो रहा है।

बता दें ग्वादर शहर जो कभी एक शांत तटीय कस्बा था अब वह भारी सैन्य मौजूदगी है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *