मोहाली के डेराबस्सी में दिनदहाड़े लूट: बुजुर्ग के कान से सोने की बाली झपटकर फरार हुआ बदमाश
मोहाली: डेराबस्सी में शनिवार को दिनदहाड़े हुई झपटमारी की वारदात हुई। मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बाजार से अपने घर लौट रही बुजुर्ग के कान से झपटमार बाली छीनकर फरार हो गया।
शहर के मुख्य बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर दिन के समय हुई इस घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। खासकर अकेले बाजार आने-जाने वाली महिलाओं के लिए इस तरह की वारदात चिंता का विषय हैं।
शहरवासियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए बाजार से जुड़ी सड़कों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मजबूत करने की आवश्यकता है।
फिलहाल झपटमारों की पहचान, उनकी संख्या और वारदात के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला को चोट लगने की भी पुष्टि नहीं हुई है।
