अब नगर निगम के नॉमिनेटेड काउंसलर भी शहर की समस्याओं के निवारण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे

रागा न्यूज़,चंडीगढ़
मुख्य अभियंता नगर निगम एनपी शर्मा और उनकी टीम के साथ बैठक में विजय प्रेमी एसई पब्लिक हेल्थ, धर्मेंद्र शर्मा एसई बी एंड आर, कृष्ण पाल एसई बागवानी और इलेक्ट्रिकल, अनुराग बिश्नोई कार्यकारी अभियांत्रिकी शामिल थे।
नगर निगम के मनोनीत पार्षद उमेश घई, सतिंदर सिंह सिद्धू, मोहिंदर कौर, नरेश पांचाल, धर्मेंद्र सैनी, गीता चौहान, अनिल मासी ,अमित जिंदल व निगम के इंजीनियरिंग विंग के आपसी सहयोग पर आधारित थी।
मनोनीत पार्षदों की शहर की समस्याओं के निवारण में रुचि को देखते हुए उन्हें एमसी इंजीनियरिंग विभाग के समन्वय के लिए एनपी शर्मा चीफ इंजीनियर ने जानकारी दी कि एमसी का इंजीनियरिंग विंग फ़ंक्शन कैसे काम करता है, इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी व सभी अधिकारियों को बताया की हमारे मनोनीत पार्षदों को उनके क्षेत्र या चंडीगढ़ की एमसी से जुड़ी समस्याओं के लिए सहयोग करना चाहिए।