Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2026

0

मेष राशिफल, साहस दिखाने से बनेंगे काम मेष राशि वालों के लिए शुक्रदेव साझेदारी भाव में वक्री गति में प्रवेश कर चुके हैं। इसलिए जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदार से जुड़े पुराने मामलों की समीक्षा शुरू हो सकती है। नए अनुबंध या करार में जल्दबाजी न दिखाएं। चंद्रदेव आपके पराक्रम भाव में मित्र राशि में गोचर करते हुए भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बनाएंगे और लाभ दिलाएंगे। साहस और संवाद से जुड़े मामलों में आज भी सकारात्मकता बनी रहेगी। पुराने किए गए कार्य की मेहनत का फल आज भी मिलता रहेगा। किसी पुराने वित्तीय समझौते की शर्तें दोबारा जांच लें। धैर्य के साथ सुनना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर ऊर्जा और उत्साह दोनों ठीक बने रहेंगे, इसलिए दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें।

 

वृषभ राशिफल, अटका हुआ धन मिल सकता है वापस वृषभ राशि के लिए दिनचर्या और स्वास्थ्य से जुड़े बड़े फैसले आज टाल देना बेहतर रहेगा। पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। चंद्रदेव आपकी राशि से हटकर धन भाव में मित्र राशि में लगातार बने हुए हैं। इसलिए वाणी और धन से जुड़े मामलों में सामान्य सकारात्मकता बनी रहेगी, अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज नए निर्णय लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करें। बड़े निवेश से पहले जांच-पड़ताल जरूर करें। स्वास्थ्य को आज विशेष ध्यान दें। किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशानी हो सकती है।

 

मिथुन राशिफल, वित्तीय स्थिति में होगा सुधार मिथुन राशि वालों के लिए आज लोगों से मेलजोल सुखद रहेगा। लग्नेश बुधदेव आपकी संतान व रचनात्मकता भाव में वक्री चल रहे शुक्रदेव के साथ विराजमान हैं। इसलिए रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और प्रेम से जुड़े मामलों में आज कोई जल्दबाजी भरा फैसला न लें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। करियर से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। जल्दबाजी में फैसला लेने की बजाय आज छुट्टी का आनंद लें। प्रेम जीवन में आज पुरानी बातें या भावनाएं फिर से सामने आ सकती हैं। इसलिए धैर्य के साथ स्थिति को समझें। ऊर्जा और उत्साह आज भी ऊंचे स्तर पर बने रहेंगे, इसलिए सामाजिक गतिविधियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

कर्क राशिफल, घर से जुड़े वित्तीय मामलों में पुनर्विचार करें कर्क राशि वालों को आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। लग्नेश चंद्रदेव व्यय भाव में होकर मानसिक परेशानी दे सकते हैं। लिहजा, आराम को प्राथमिकता दें। अधिक व्यस्तता से बचें। बड़े खर्च या बड़े फैसलों को फिलहाल टालें। संपत्ति या घर से जुड़े वित्तीय निर्णयों की एक बार समीक्षा जरूर करें। पुराने पारिवारिक मामलों को लेकर भी चर्चा हो सकती है, जिसे धैर्य के साथ सुनना जरूरी होगा। यात्रा के योग हैं। किसी हरियाली वाली जगह, बाग-बचीचे में भी जा सकते हैं। प्रकृति के बीच समय बिताने से मन को सकून मिलेगा।

सिंह राशिफल, आज धन के मामलों में रहेगी विशेष शुभता सिंह राशि वालों को आज नए संपर्क बनाने की कोशिश करनी चाहिए। ये भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक दायरे में आज आपको सकारात्मकता महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नसों या तंत्रिका तंत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज कुछ समय पुराने दस्तावेजों को देखने में बीत सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर तलाशने के लिए समय निकालेंगे। किसी दोस्त या जानकार से बातचीत के दौरान कोई प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में पहल करने से पहले सोच-समझ करना बेहतर रहेगा। ध्यान और आराम को प्राथमिकता देना मानसिक स्पष्टता बढ़ाएगा।

कन्या राशिफल, व्यक्तित्व में आज विशेष आत्मविश्वास रहेगा, धन के फैसलों में सतर्कता बरतें कन्या राशि वालों को आज बोलने से पहले दो बार विचार करना चाहिए। वाणी के कारण आज विवाद होने की आशंका है। कोई पुराना वित्तीय लेन-देन करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आज सतर्कता के साथ सोच-विचार करके ही कोई फैसला लें। प्रेम जीवन में आपको अपनी बात बहुत स्पष्ट तरीके से रखनी होगी, वर्ना बात बिगड़ सकती है। इस हफ्ते किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज से ही प्लानिंग करना शुरू कर दें। घर में आपको कंफर्ट जोन का एहसास हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ा समय बिताएं।शुभ रंग: हल्का हरा । शुभ अंक: 2

कन्या राशिफल, व्यक्तित्व में आज विशेष आत्मविश्वास रहेगा, धन के फैसलों में सतर्कता बरतें

कन्या राशि वालों को आज बोलने से पहले दो बार विचार करना चाहिए। वाणी के कारण आज विवाद होने की आशंका है। कोई पुराना वित्तीय लेन-देन करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आज सतर्कता के साथ सोच-विचार करके ही कोई फैसला लें। प्रेम जीवन में आपको अपनी बात बहुत स्पष्ट तरीके से रखनी होगी, वर्ना बात बिगड़ सकती है। इस हफ्ते किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज से ही प्लानिंग करना शुरू कर दें। घर में आपको कंफर्ट जोन का एहसास हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ा समय बिताएं।शुभ रंग: हल्का हरा । शुभ अंक: 2

 

तुला राशिफल, आत्म-मंथन करें, स्थितियां बेहतर होंगी तुला राशि वाले व्यक्तित्व, आत्म-छवि और निजी रिश्तों को लेकर आज से गहन आत्म-मंथन करें। इससे जिन क्षेत्रों में सफलता नहीं मिल रही है, वहां आगे बढ़ने का नया रास्ता मिल सकता है। बड़े व्यक्तिगत फैसले फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा। दूर की यात्रा का मौका मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलने से शुभता बनी रहेगी। कोई अटका काम आगे बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में आज पुराने रिश्ते या भावनाएं फिर से उभर सकती हैं। स्थिति को समझने के लिए समय लें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर ऊर्जा ठीक बनी रहेगी। शारीरिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें।

वृश्चिक राशिफल, एकांत व गुप्त मामलों में गहराई से सोचें वृश्चिक राशि वाले आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यह समय आपको ऊर्जा से भर देगा। आज आप किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं या धार्मिक संगीत या फिल्म को देखने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप कोई कार्य गुप्त तरीके से करना चाहते हैं, तो उसकी प्लानिंग के लिए आज समय निकाल सकते हैं। किसी तरह के रिसर्च वर्क के लिए भी आज का समय बेहतर साबित होगा। हालांकि, थोड़ी मानसिक चिता या परेशानी हो सकती है। लग्जरी चीजों में खर्च बढ़ सकता है। लिहाजा, थोड़ा हाथ संभालकर खर्च करें।

धनु राशिफल, आय से जुड़े पुराने मामलों की समीक्षा हो सकती है धनु राशि वालों के लिए लाभ भाव में बुधदेव-शुक्रदेव आज से वक्री गति में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए आय संबंधी पुराने मामलों की समीक्षा हो सकती है। नए वित्तीय फैसले लेने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है, साथी के साथ समय बिताना रिश्ते को और गहरा बनाएगा। चंद्रदेव आपके साझेदारी भाव में मित्र राशि में हैं, इसलिए जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत और चर्चा होगी। बिजनेस करने वालों को पार्टनर का साथ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आज आपकी सक्रियता रहेगी।

मकर राशिफल, दिनचर्या के लिहाज से राहत भरा दिन मकर राशि वाले जातकों को आज दिनचर्या से जुड़े मामलों में फोकस करना चाहिए। पुरानी थकान को दूर करने और नई ऊर्जा से भरने के लिए आज के दिन का इस्तेमाल करें। कोई संगीत सुनें या अपनी पसंद की कोई भी एक्टिविटी करें। आर्थिक मामलों में राहु के प्रभाव से अनपेक्षित आय के अवसर संभव हैं, पर सावधानी जरूरी है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अनुकूल है। दिनचर्या में नियमितता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। पड़ोसियों के साथ रिश्तों को बेहतर बनाएं। यदि उन्हें किसी मदद की जरूरत है और आप वह कर सकते हैं, तो जरूर करें, खासतौर पर अस्पताल से जुड़ी हुई।

कुंभ राशिफल, किसी नए काम की कर सकते हैं शुरुआत कुंभ राशि वालों को आज दूर की यात्रा से जुड़े फैसले आज टालना बेहतर रहेगा। पुराने मामलों की समीक्षा हो सकती है। राहुदेव के प्रभाव से आप हर चीज को अपने कंट्रोल में लेने की इच्छा रखेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा आपको नया काम शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी। भाग्य भाव में बुधदेव के साथ वक्री शुक्रदेव पीछे छूट गई सुविधाओं और अभी तक नहीं मिले क्रेडिट को दिलाने में अहम साबित होंगे। आपकी पहचान मजबूत बनेगी। बड़े निवेश से पहले पूरी जांच करें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर ऊर्जा में सुधार महसूस होगा।

मीन राशिफल, इच्छाएं पूरी करने के लिए करें मेहनत मीन राशि वाले अप्रत्याशित खर्च से सावधान रहें। चंद्रदेव आपके घर भाव में मित्र राशि में लगातार बने हुए हैं। इसलिए घर में आपको सुकून महसूस होगा। मानसिक शांति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। दिल की बातें करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी जिम्मेदारी निभाने में आपका पार्टनर पूरा सहयोग करेगा। स्वास्थ्य के लिए आज भी सुधार जारी रहेगा, नियमित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा। नसों में खिंचाव या पैरों में दर्द की परेशानी हो सकती है। लिहाजा, आराम को नजरअंदाज न करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *