पंचकूला में कष्ट निवारण समिति की बैठक, 10 में से 6 शिकायतों का निपटारा

0

पंचकूला :  जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। बैठक में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में कुल 10 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि 4 शिकायतों को पेंडिंग रखा गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का आरोप था कि रात के समय अवैध माइनिंग की जाती है और अधिकारी इसे अनदेखा कर रहे हैं।

इस पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माइनिंग विभाग और डीसीपी को रात में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। स्टाफ की सख्त ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि अवैध माइनिंग पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि कई मामले सालों से लंबित हैं, सभी को जल्द निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोपों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर मंत्री पंवार ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा वोट चोरी करती तो 2019 में कांग्रेस की 52 लोकसभा सीटें 2024 में बढ़कर 99 कैसे हो जातीं। सीटें बढ़ने के बजाय घटतीं। कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है, तभी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक पद है, जब तक तथ्य सामने न आएं इस पर बोलना उचित नहीं है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *