चीनी राष्ट्रपति का अमेरिका दौरा: ट्रंप ने एयरपोर्ट पर किया शी जिनपिंग का भव्य स्वागत

0

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। ट्रंप के साथ छह महीने से भी कम समय में यह शी जिनपिंग की दूसरी शिखर बैठक है।

शी जिनपिंग और चीन की फर्स्ट लेडी पेंग लियुआन को लेकर आ रहा विमान बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:39 बजे (गुरुवार सुबह 3:09 बजे IST) जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा। शाम 6:01 बजे जब शी और पेंग विमान से बाहर आए तो ट्रंप और अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप सीढ़ियों के पास उनका इंतजार कर रहे थे।

1962 के बाद यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर किसी विदेशी नेता का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया है। इससे पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।

स्वागत के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्ष और उनकी पत्नियां 100 फीट लंबे रेड कार्पेट पर आगे बढ़े। इस दौरान 21 सदस्यीय सम्मान गार्ड ‘अटेंशन’ की मुद्रा में खड़ा था। औपचारिक तोपों की सलामी दी गई और अमेरिकी वायु सेना के बैंड ने प्रस्तुति दी।

अमेरिका और चीन के राष्ट्रगान बजाए जाने के दौरान अमेरिकी वायु सेना के दो B-1 बॉम्बर विमान एयरबेस के ऊपर से गुजरे।

इसके बाद शी जिनपिंग और पेंग लियुआन काफिले के साथ एयरबेस से रवाना हुए। वहीं, ट्रंप और मेलानिया ट्रंप मरीन वन हेलिकॉप्टर से व्हाइट हाउस लौटे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *