हरियाणा में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीआईडी निरीक्षक गिरफ्तार

0

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीपी) ने रविवार को अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के एक निरीक्षक को कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार, आरोपी की पहचान हरियाणा सीआईडी में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार के तौर पर हुई है, जिन्होंने यमुनानगर और करनाल के बीच खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की निर्बाध आवाजाही के बदले एक ट्रांसपोर्टर से कथित रूप से पैसों की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि निरीक्षक ने शुरुआत में प्रति वाहन 10,000 रुपये प्रति महीने की मांग की थी। उसने दावा किया कि 19 सितंबर को आरोपी लगभग 70 वाहनों के लिए प्रति वाहन लगभग 7,000 रुपये लेने पर सहमत हुआ और मासिक राशि पांच लाख रुपये तय की।

अधिकारियों ने कहा कि शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कुरुक्षेत्र के उमरी चौक पर निरीक्षक को कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *