मोहाली में लगा अनोखा ‘पैसों का लंगर’, ‘जय माता दी’ बोलते ही मिल रहे 500 रुपये!

0

मोहाली। पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले राकेश त्रेहन उर्फ राजा डी किंग मंगलवार को मोहाली के फेज-3बी1 के श्री वैष्णों माता मंदिर के बाहर लोगों को 500-500 के नोट देते हुए जय माता दी का जयघोष कर रहे थे।

राजा डी किंग टीम के सदस्यों ने पहले मंदिर के बाहर टेबल लगाकर लोगों के मोबाइल नंबर लेकर कूपन बांटे उसके बाद बिना नंबर के भी लोगों को लाइन में खड़ा होने के लिए कहा गया।

इस मौके हाथों में पहनी मोतियों की माला का चुमते हुए पहुंचे राजा डी किंग ने लोगों को जय माता दी बोलने के लिए कहा और उसके बाद जेब से निकाले 500-500 के नोटों को लोगों के बीच बांटने लगे। इस दौरान मंदिर के आसपास काफी संख्या में लोग पहुंच गए।

मंदिर प्रधान प्रदीप सोनी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा डी किंग ने कहा कि उनके पास माता रानी का दिया हुआ बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि उनका ना कोई आगे है और न कोई पीछे है वे माता रानी की कृपा से दी गई संपत्ति को लोगों के बीच बांट कर खुश होते है।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियां जब जय माता दी बोलती है तो उनमें माता रानी दिखती है। आज पैसों का लंगर लगाने के दौरान राजा डी किंग ने किसी को 500 तो किसी को 1000 और किसी को 1500 रुपये के रूप में माता का प्रसाद बांटा।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने जय माता दी बोला उन्हें 500 , जिसने दिल से जय माता दी बोला उसे हजार और जिसे पूरे दिन से जय माता दी बोला उसे 1500 का प्रसाद दिया गया।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल और आईफोन के लंगर लगाने के बाद अब वे मोहाली से पंजाब के शहरों में पैसों-पेट्रोल का लंगर लगाने वाले है। उन्होंने कहा कि मोहाली व चंडीगढ़ के लोगों के लिए आईफोन का लंगर अगले कुछ दिनों में लगाया जाएगा जिसके लिए मोबाइल पर नंबर रजिस्टर किए जा रहे है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *