नेपाल भेजे जाने वाले राहत ट्रक चंडीगढ़ में अटके:राज्यपाल ने मंगलवार को दिखाई थी झंडी; बिना कागज 20 हजार का कटता है चालान
नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पंजाब रेडक्रॉस की ओर से भेजे गए राहत सामग्री के 3 ट्रक हरी झंडी दिखाने के बाद भी चंडीगढ़ के मनीमाजरा में खड़े हैं। चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को पंजाब लोक भवन से इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तीनों ट्रकों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तैयार राशन, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरी चीजें भेजी गई हैं। पहली खेप में राहत सामग्री की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा है।
हालांकि हरी झंडी दिखाने के बाद ये ट्रक नेपाल के लिए रवाना नहीं हो सके। ड्राइवरों के मुताबिक ट्रकों के जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इसी वजह से वे मनीमाजरा में पासिंग के लिए खड़े हैं। दस्तावेज पूरे होने के बाद ही ट्रकों को आगे ले जाया जाएगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
