रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले की चार दिव्यांग बेटियों को बांधी राखी
रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहतक जिले की चार दिव्यांग बेटियों को राखी बांधी। इनमें अंशिका, मीशू, चंचल और प्राची शामिल हैं। अंशिका और मीशू जिले के गांव हसनगढ़ की रहने वाली हैं जबकि प्राची इस्माईला से हैं।
अंशिका राजकीय हाई स्कूल हसनगढ़ में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने खेल में शानदार प्रदर्शन कर अलग पहचान बनाई है। सॉफ्टबॉल थ्रो में वह तीसरे स्थान पर रही थीं जबकि दौड़ में राष्ट्रीय स्तर की स्वर्ण पदक विजेता हैं। मीशू 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। वह गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
