चंंद सैकेंड में वारदात…पंचकूला में सैर पर निकली महिलाओं से बालियां झपटकर फरार हुए बदमाश, सामने आया CCTV

0

पंचकूला में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां सैर के लिए निकली महिलाओं को तीन बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने महिला का मुंह दबोचकर उसे सड़क पर गिरा दिया और महज करीब 15 सेकेंड में उसके कानों से बालियां झटककर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने अचानक महिला को घेर लिया। इससे पहले कि महिला या उसके साथ मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उसका मुंह दबोच लिया और उसे नीचे गिरा दिया।

इसके बाद उसके कानों से बालियां छीनीं और तेजी से फरार हो गए।पूरी वारदात सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।वीडियो में बदमाशों की गतिविधियां और वारदात को अंजाम देने का तरीका दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रास्तों और उनके संभावित ठिकानों की भी जांच कर रही है।महिलाओं को निशाना बनाकर इस तरह की वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *