टेकऑफ के दौरान विमान की पूंछ रनवे से टकराई, 2 घंटे हवा में घूमकर गिराया फ्यूल

0

जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर 15 अगस्त को बड़ा हादसा टल गया। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनोई जा रही वियतनाम एयरलाइंस के बोइंग 787 विमान की टेकऑफ के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वियतनाम एयरलाइंस की Boeing 787-9 फ्लाइट VN-34 टेकऑफ के दौरान मुश्किल में फंस गई। दरअसल, विमान की पूंछ रनवे से टकरा गई, जिसके बाद विमान ने करीब 2 घंटे तक म्यूनिख के ऊपर चक्कर लगाए और फिर सुरक्षित एयरपोर्ट लौट आया।

घटना के बाद विमान करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर म्यूनिख के ऊपर लगभग 2 घंटे तक उड़ता रहा। इस दौरान विमान ने ईंधन कम करने के लिए हवा में ही फ्यूल गिराया, जिसके बाद वह म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौट आया। विमान की टेल-स्ट्राइक (पूंछ के हिस्से के टकराने) से उसे नुकसान भी पहुंचा।

हनोई जाने वाली फ्लाइट VN-34 ने 15 अगस्त को दोपहर करीब 1:45 बजे (लोकल समय) म्यूनिख से उड़ान भरी थी। वियतनाम के सरकारी मीडिया के अनुसार, प्लेन में 271 यात्री और 16 क्रू मेंबर सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं। इससे पहले, वियतनाम एयरलाइंस ने कहा था कि फ्लाइट एक “तकनीकी खराबी” के कारण वापस लौट आई थी। फ्लाइट के टेकऑफ के वक्त विमान रनवे पर तेजी से आगे बढ़ता है। इसी दौरान एक तेज आवाज सुनाई देती है और विमान की पूंछ रनवे से टकरा जाती है। इसके बाद विमान ऊपर उठता है और उसके पीछे धूल का बड़ा गुबार उड़ता दिखाई देता है।

घटना के बाद म्यूनिख एयरपोर्ट प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी थी कि उसने अपना नॉर्थ रनवे बंद कर दिया है, जिसके कारण हवाई यातायात में कुछ देरी हो सकती है। विमान ने साउथ रनवे से उड़ान भरी थी लेकिन लैंडिंग नॉर्थ रनवे पर की गई, जिसे बाद में सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *