रांची में विधानसभा के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, फेंके गए आंसू गैस के गोले

0

झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC-CGL में धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जो आज ‘महासंग्राम’ में बदल गया है. क्योंकि हेमंत सोरेन के साथ तीसरे दौर की वार्ता भी फेल हो गई है, जिसके बाद छात्रों ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया. आज सुबह 9 बजे प्रदर्शनकारी छात्र रांची के मोरहाबादी मैदान से विधानसभा घेराव के लिए निकले. 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे, जो आज विधानसभा तक मार्च करके अपनी मांगें मंगवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों से विधानसभा का घेराव न करने की अपील कर रही है, लेकिन छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, इसलिए सरकार ने पुलिस विभाग को प्रदर्शनकारियों के विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जयपाल सिंह मुंडा से मोरहाबादी मैदान से विधानसभा तक जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं. स्टेडियम से विधानसभा तक BNS की धारा 163 लागू कर दी है. थ्री लेयर सिक्योरिटी है और स्टेडियम से विधानसभा तक मार्च के पूरे रास्ते की CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *