पटना में युवक की मौत के बाद हिंसा, भीड़ ने पुलिस की 3 गाड़ियों समेत कई वाहनों में लगाई आग
बिहार की राजधानी पटना में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद बवाल हो गया है। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने पुलिस और पत्रकारों पर भी पथराव किया। जानकारी के मुताबिक, अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही एक पुलिस चेक पोस्ट में भी आगजनी की गई। कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिए गए और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। हंगामे का वीडियो बना रहे पत्रकारों पर भी लोग पथराव किया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
