महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम का सोने का सिक्का, सरकार का बड़ा ऐलान

0

तमिलनाड़ू सरकार ‘अन्नानिन सीर’ स्कीम के तहत शादी के समय दुल्हनों को रेशम की साड़ी के साथ 8 ग्राम सोने का सिक्का देगी।  तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने कहा, “अन्नानिन सीर योजना के तहत महिला की शादी के मौके पर सरकार 8 ग्राम का सोने का सिक्का और एक सिल्क की साड़ी देगी। इस योजना के लिए ₹812 करोड़ का आवंटन किया गया है। दिव्यांगजन कल्याण विभाग के लिए ₹1,485 करोड़ का आवंटन किया गया है।”

वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य को वित्तीय संकट से बाहर निकालने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है। बजट भाषण में उन्होंने बताया कि पहली बार हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाई जाएगी। हज सब्सिडी को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है।

वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार से National Eligibility cum Entrance Test (NEET) को समाप्त करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले की तरह 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिले की व्यवस्था को फिर से लागू किया जाना चाहिए।

तमिलनाडु सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्यभर में 10 ‘Olympic Centre of Excellence’ स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना और तमिलनाडु को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर मजबूत बनाना है। इसके लिए बजट में 5.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *