चंडीगढ़ में बापूधाम चौकी इंचार्ज और ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप; पूछताछ जारी

0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-26 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बापूधाम पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सुरेश कुमार और एएसआई भगत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक चीटिंग मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बापूधाम कॉलोनी निवासी सुरजीत ने सीबीआई से शिकायत की थी कि चीटिंग के एक मामले में राहत देने अथवा कार्रवाई को प्रभावित करने के बदले उससे रिश्वत की मांग की जा रही है।

 

शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय दोनों पुलिस अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

मामले में रिश्वत की राशि, मांग की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। संबंधित स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई भी की जा सकती है। सीबीआई की इस कार्रवाई से चंडीगढ़ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद दोनों आरोपितों को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *