पुलिस की अपील- ‘सभी प्रदर्शनकारी अपने घर जाएं’, दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खुले

0

दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन खुल चुके हैं और प्रदर्शनकारी अपने-अपने जाएं। हालांकि, दिल्ली मेट्रो की तरफ से सिर्फ राजीव चौक, सेंट्रल सेकेट्रिएट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन खोले जाने की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने भी बताया कि शनिवार को राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए, जबकि सुबह बंद किए गए बाकी 15 स्टेशन अभी भी बंद हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लगातार चौथे दिन बंद करने का आदेश जारी किया था। बाद में कहा गया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट अब फिर से खोल दिए गए हैं। इन स्टेशनों से इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, लॉ एंड ऑर्डर, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “हम अभी लोगों के हटने पर नजर रख रहे हैं। लोग पहले ही हटने लगे हैं। हम लोगों से शांत रहने और शांति से जाने की रिक्वेस्ट करते हैं। हम सभी से लॉ एंड ऑर्डर की कोई दिक्कत न पैदा करने की भी रिक्वेस्ट करते हैं। हम उनकी मदद करने के लिए यहां हैं, और हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।”

दिल्ली मेट्रो के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन अभी भी बंद हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले कुछ दिनों से सेंट्रल दिल्ली में जंतर-मंतर के पास बड़ी भीड़ जमा हो रही है। यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये पाबंदियां लगाई गई हैं। सरकार ने लोगों से अपील की थी कि बेवजह बाहर न निकलें और सेंट्रल दिल्ली के इलाकों में जाने से बचें। इसके अलावा फूड डिलीवरी और ऑनलाइन कैब सेवा देने वाली कंपनियों से भी कहा गया था कि इन इलाकों में अपनी सेवाएं सीमित रखें।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *