प्री मानसून में भीगे हरियाणा के 5 जिले, आज पूरे प्रदेश में झमाझम होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी जारी

0

हरियाणा के पांच जिलों में शनिवार को वर्षा हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था। दूसरी ओर अधिकतर जिलों में वर्षा न होने से दिन के समय गर्मी बढ़ी है। प्रदेश का सिरसा का तापमान 40.8 डिग्री रहने पर वह सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा।

 

विज्ञानियों की तरफ से रविवार को प्रदेश के हर जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद में 15 एमएम वर्षा हुई। इसके अलावा महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला व सोनीपत में भी वर्षा दर्ज किया गया है।

 

मौसम विज्ञानियों की तरफ से 20 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की थी। प्री-मानसून की एंट्री होने के साथ ही आने वाले दिनों तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। नमी वाली हवाएं चलने के साथ ही प्रदेश में वर्षा के साथ मानसून की एंट्री होगी। मानसून की एंट्री समय से पहले हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तर भारत की और बढ़ रहा है। इससे वर्षा की संभावना ज्यादा है।

आज यहां हो सकती है वर्षा

आरेंज अलर्ट: अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *