5 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराईं ,एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए

मुंबई: खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 7 वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची हुई है।
#WATCH | Collision of 7 vehicles on Mumbai-Pune Expressway at Khopoli, four people injured#Maharashtra pic.twitter.com/lIIuClOERx
— ANI (@ANI) April 27, 2023