अयोध्या पहुंचे सीएम केजरीवाल और भगवंत मान, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अयोध्या में रामलला की शरण में पहुंचे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हैं। केजरीवाल अपने माता- पिता और अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलला की प्राण
प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के दर्शन करने की इच्छा
जाहिर की थी। सीएम ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम के
लिए आयोजित ही नहीं किया गया। इस दौरान उन्होंने
यह भी कहा था कि वह अपने परिवार के साथ अवसर
मिलते ही अयोध्या जाने की प्लानिंग करेंगे और
रामलला के दर्शन करेंगे। सीएम केजरीवाल के
अयोध्या दौरे के दौरान उनके माता-पिता और पत्नी
सुनीत केजरीवाल भी मौजूद हैं। वहीं, पंजाब के सीएम
भगवंत मान भी पूरे परिवार के साथ दर्शन करने के
लिए पहुंचे हैं।
Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann along with their families offered prayers at Ayodhya Ram Temple today pic.twitter.com/a3jAdImjhu
— ANI (@ANI) February 12, 2024